ECI : आज से ऑनलाइन उपलब्ध होगा एन्युमरेशन फॉर्म

ऑनलाइन एन्युमरेशन फॉर्म से मतदाताओं को मिलेगी सुविधा
ECI : आज से ऑनलाइन उपलब्ध होगा  एन्युमरेशन फॉर्म
Published on: 

कोलकाता : निर्वाचन आयोग गुरुवार यानी आज से एन्युमरेशन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। आयोग ने घोषणा की है कि वह स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) कवायद के तहत पश्चिम बंगाल में अपने-अपने घरों पर अनुपस्थित मतदाताओं के लिए गुरुवार की सुबह से ऑनलाइन एन्युमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन मोड में एन्युमरेशन फॉर्म भरने की सुविधा राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल के नए डोमेन के साथ ही आयोग के ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों में 80,000 से अधिक बीएलओ मतदाताओं के घरों में जाकर एन्युमरेशन फॉर्म वितरित करने और एकत्र करने के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन उनके साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने की आयोग की योजना को पहले दिन ही तकनीकी गड़बड़ियों के कारण झटका लगा। तकनीकी कारणों से मंगलवार को पोर्टल पर सेवा शुरू नहीं हो पाई और आयोग के अधिकारियों ने इसे जल्द से जल्द शुरू करने का वादा किया था।

एक अधिकारी ने बताया, एक बार फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने पर, जो मतदाता अपने संबंधित बीएलओ से प्रपत्र नहीं ले पाए हैं, वे उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और लगभग उसी तरह भर सकते हैं जैसे वे ऑफलाइन मोड में भरते हैं। इसके बाद, वे पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करके भरे हुए फॉर्म को अपलोड कर सकेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News