भवानीपुर माइक विवाद पर EC ने मांगी रिपोर्ट

माइकिंग विवाद पर आयोग की सख्ती
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के चक्रबेरिया इलाके में हुए माइकिंग विवाद पर अब चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। यह मामला उस समय शुरू हुआ जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने ही क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय भाजपा नेतृत्व पर जानबूझकर माइक बजाने और बाधा डालने का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी का कहना था कि उनकी जनसभा के लिए अनुमति होने के बावजूद पास में भाजपा की ओर से लगातार माइकिंग की जा रही थी, जिससे कार्यक्रम बाधित हुआ। स्थिति से नाराज होकर उन्होंने मंच पर भाषण शुरू करने से पहले ही आपत्ति जताई और बाद में कार्यक्रम छोड़ दिया। इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

अब सोमवार को आयोग ने इस पर पहली प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने कहा कि भवानीपुर के चक्रबेरिया में ममता बनर्जी की बैठक के दौरान कथित माइकिंग को लेकर दक्षिण कोलकाता के डीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जब किसी की बैठक चल रही हो, तब पास में विरोधी पक्ष द्वारा माइकिंग करना उचित नहीं माना जा सकता। यह टिप्पणी राजनीतिक विवाद को और गंभीर बनाती है। उल्लेखनीय है कि इसी घटना के बाद ममता बनर्जी मंच पर पहुंचे बिना ही लौट गई थीं। इसके अगले दिन तृणमूल कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर और भवानीपुर थाना प्रभारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अलग शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in