कोलकाता में नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज का ईस्टर्न रीजनल राउंड आयोजित

सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Kolkata
शनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज आयोजित
Published on

कोलकाता: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के सहयोग से नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज (NFLQ) 2026 के ईस्टर्न रीजनल राउंड का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम सेंट जेवियर्स कॉलेज (ऑटोनॉमस), कोलकाता में आयोजित हुआ, जिसमें वित्तीय जागरूकता और निवेश संबंधी समझ को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में SEBI के एजीएम जय अग्रवाल, चीफ जनरल मैनेजर विकास एस.एस., NISM के निदेशक शशि कृष्ण और SEBI के डिप्टी जनरल मैनेजर सतीश बाबू प्रमुख अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।

क्विज का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों के बीच वित्तीय बाजार, बचत, निवेश और व्यक्तिगत वित्त से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को वित्तीय निर्णयों को बेहतर ढंग से समझने और जिम्मेदार निवेश की दिशा में प्रोत्साहित किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in