चुनावी सख्ती : आयकर ने अब तक जब्त किये 17.5 करोड़ कैश

चुनाव में ‘काला धन’ पर प्रहार तमलुक से ₹1 करोड़ बरामद, बंगाल में चुनाव के बीच नोटों की बरसात पकड़ी गई, कैश और विदेशी करेंसी का जाल: बंगाल में बड़ी कार्रवाई, ED अलर्ट
चुनावी सख्ती : आयकर ने अब तक जब्त किये 17.5 करोड़ कैश
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच बड़ी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा की जब्ती ने प्रशासनिक सतर्कता को उजागर कर दिया है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान अवैध धन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग ने शुक्रवार देर शाम पश्चिम मिदनापुर के तमलुक से 1 करोड़ नकद बरामद किया। यह कार्रवाई राज्यभर में चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, 15 मार्च से अब तक आयकर विभाग ने लगभग ₹17.5 करोड़ की नकदी जब्त की है।

इसमें से करीब ₹12.5 करोड़ कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न जिलों से बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान केवल भारतीय मुद्रा ही नहीं, बल्कि बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी भी जब्त की गई है। पार्क स्ट्रीट और हावड़ा जैसे इलाकों से करीब 5 करोड़ मूल्य की विदेशी मुद्रा जिसमें अमेरिकी डॉलर और थाई भाट शामिल हैं, बरामद होने की जानकारी सामने आई है। यह छापेमारी अभियान पूर्व बर्दवान, मुर्शिदाबाद, सिलीगुड़ी, उत्तर और दक्षिण कोलकाता तथा हावड़ा सहित कई स्थानों पर चलाया गया।

इन कार्रवाइयों में से एक में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की भी सहायता ली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त की गई रकम के कई मामलों में अब तक किसी ने स्वामित्व का दावा नहीं किया है। इससे धन के स्रोत और उसके संभावित उपयोग को लेकर संदेह और गहरा गया है। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए ED को भी सूचित कर दिया गया है, जो अब इस मामले में आगे की जांच कर सकता है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध धन के प्रवाह को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in