शराब पार्टी के दौरान बोतल की कांच गले में घोंपकर की दोस्त की हत्या! एक गिरफ्तार

जोड़ासांको के मदनमोहन बर्मन स्ट्रीट की घटना
मृतक फैजल फहीम की फाइल फोटो
मृतक फैजल फहीम की फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : जोड़ासांको थानांतर्गत मदनमोहन बमर्न स्ट्रीट इलाके में बुधवार की देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम फैजल फहीम है। मामले कीं जांच कर रही पुलिस ने मो. नावेद (24) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक अभियुक्त युवकों ने कथित तौर पर कांच की बोतल तोड़कर अपने दोस्त की गर्दन में घोंप कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब 2:15 बजे मदनमोहन बर्मन स्ट्रीट पर हुई, जहां फैजल अपने दो दोस्तों मो. नावेद और राशिद उर्फ छोटू के साथ कथित तौर पर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर फैजल और दोनों दोस्तों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई।

झगड़े के दौरान एक नावेद ने पास ही रखी कांच की बोतल तोड़कर फैज़ल की गर्दन में मार दी। घायल अवस्था में फैजल जमीन पर गिर पड़ा। नावेद और रशिद दोनों मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से फैजल को रक्तरंजित अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ासांको थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस ने नावेद को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in