कार्यक्रम में ज्वाइंट सीपी नेवन्द्र सिंह पाल, हरनजीत सिंह, ओसी न्यू मार्केट प्रबीर चंद्र मंडल
कोलकाता सिटी
दुर्गा पूजा से पहले गरीबों में वस्त्र वितरित
कोलकाता :
आगामी दुर्गापूजा के अवसर पर युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बड़ाबाजार स्थित होटल हिमालय में ''''दुर्गापूजा सेवा उत्सव'''' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस सेवा उत्सव के दौरान करीब 250 दिव्यांग, नेत्रहीन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच नए वस्त्र, उपहार, मिठाइयां, स्नैक्स और बर्तन वितरित कर त्यौहार की खुशियां बांटी गईं।समारोह में जेआईएस ग्रुप के संयुक्त प्रबंध निदेशक हरनजीत सिंह, ज्वाइंट सीपी नवेंद्र सिंह पॉल, डीसी ट्रैफिक विभाष कुमार मंडल, न्यू मार्केट थाना प्रभारी प्रबीर चंद्र मंडल तथा श्री जैन श्वेतांबर पंचायती मंदिर के ट्रस्टी सुशील राय सुराना एवं अंकित चोरड़िया समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष बिमल सिपानी ने कहा कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस आयोजन को सफल बनाने में गोविंद टिबरेवाल, विनय सिंह बिनायक, अजय सिंह कोठारी, राजेश मोदी, अजीत बोथरा एवं रामावतार जाखोटिया सहित अनेक सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

