फाइल फोटो
फाइल फोटो

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर हमला, चार गिरफ्तार

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

साउथ पोर्ट थाना क्षेत्र के ग्वालियर घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक भी शामिल हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात ग्वालियर घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस मामले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी दर्ज किया गया है।सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती स्याल ने अदालत में बताया कि चोरबागान की घटना के बाद विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ग्वालियर घाट पर यह घटना हुई। शनिवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। सरकारी पक्ष ने मामले की जांच के लिए आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की। अदालत ने आरोपियों को 27 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in