दुर्गापूजा की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

कोलकाता के बाजारों और मॉल में उमड़ी भीड़
Kolkata
बाजारों और मॉल में उमड़ी भीड़
Published on

कोलकाता : दुर्गापूजा में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और शहर में त्योहार की खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को कोलकाता के प्रमुख बाजारों से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक खरीदारों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली। बारिश के बाद मौसम साफ होने से भी लोगों को खरीदारी के लिए घर से निकलने का मौका मिला।

न्यू मार्केट से गरियाहाट तक बढ़ी खरीदारों की चहल-पहल

शहर के प्रमुख बाजारो में रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ दिखाई दी। न्यू मार्केट, गरियाहाट और हाथीबागान जैसे पारंपरिक बाजारों में कपड़े, जूते, साज-सज्जा और पूजा से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले कुछ हप्तों में खरीदारी और बढ़ सकती है।

दुर्गापूजा के पहले लोग कपड़ों और उपहारों के साथ-साथ घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं की भी खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में दुकानों के बाहर प्रदर्शन के लिए भी त्योहारी सामान सजाया गया है।

मॉल में भी बढ़ी आवाजाही

पारंपरिक बाजारों के साथ शहर के विभिन्न मॉल में भी सप्ताहांत पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी। परिवारों के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने कपड़ों, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स और अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों की दुकानों का रुख किया।

बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से खरीदारी प्रभावित हुई थी। रविवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने से बाजारों और मॉल दोनों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी। दुकानदारों और मॉल प्रबंधन को आने वाले सप्ताहांत में भी अच्छी भीड़ की उम्मीद है।

पूजा करीब आते ही और बढ़ेगी बाजारों की रौनक

दुर्गापूजा से पहले अब केवल चार सप्ताह शेष हैं। ऐसे में शहर के बाजारों में खरीदारी का सिलसिला धीरे-धीरे तेज होने लगा है। दुकानदारों के लिए अगले कुछ सप्ताह कारोबार के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

कोलकाता में दुर्गापूजा की खरीदारी पारंपरिक बाजारों के साथ आधुनिक शॉपिंग सेंटरों तक फैल चुकी है। मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में आने वाले सप्ताहों में बाजारों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in