बीएमएस की ओर से डीए वृद्धि के समर्थन में रैली

बीएमएस की ओर से डीए वृद्धि के समर्थन में रैली
Published on: 

कोलकाता : भारतीय मजदूर संघ के बीएमएस की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा की गई डीए वृद्धि की घोषणा के स्वागत में रैली निकाली गई। बीएमएस के जनरल सेक्रेटरी धरनी दास के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वृद्धि को लेकर भ्रम की स्थिति सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए ₹110 की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। हालांकि, कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि यह बढ़ोतरी केवल ‘डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्चुअल’ कर्मचारियों के लिए होगी या एएल/एजेंसी कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों का कहना है कि यदि डीए वृद्धि का लाभ सभी पात्र कर्मचारियों को नहीं दिया गया, तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in