बांसतल्ला में 56 वर्षों से हो रहा दुर्गापूजा का आयोजन

विधायक विजय ओझा और पूर्व डिप्टी मेयर मीना पुरोहित ने की पूजा-अर्चना, आयोजकों ने किया अतिथियों का स्वागत
Kolkata
बांसतल्ला में 56 वर्षों से हो रहा दुर्गापूजा का आयोजन
Published on: 

कोलकाता : बड़ाबाजार के बांसतल्ला में श्री श्री बांसतल्ला सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति की ओर से आयोजित दुर्गापूजा के उद्घाटन समारोह में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर विधायक विजय ओझा, पूर्व डिप्टी मेयर मीना पुरोहित, प्रमुख अतिथि सुरेन्द्र अग्रवाल, मनोज पराशर और राजकुमार व्यास सहित अन्य अतिथियों ने देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ मां का आशीर्वाद लिया।

समारोह में समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दुलीचंद ढल्ला, संयुक्त सचिव अनिल चौधरी, विट्ठल आचार्य, राजेश जड़िया, विक्की सिंह और जय प्रकाश सोनकर ने अतिथियों का स्वागत किया।

समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बड़ाबाजार के बांसतल्ला में पिछले 56 वर्षों से परंपरागत रूप से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

पूजा के सफल आयोजन में विष्णु शर्मा, बसन्त (झबरू) दुजारी, सुनील चौधरी, पप्पू सिंह, संजीव जैन, मनोज जैन, उत्तम सोनकर, राधे हर्ष और संतोष सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in