डीएस ग्रुप के 'कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस' ने नए कैच हल्दी कैंपेन और पोर्टफोलियो विस्तार के साथ अपनी मौजूदगी मजबूत की

डीएस ग्रुप के 'कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस' ने नए कैच हल्दी कैंपेन और पोर्टफोलियो विस्तार के साथ अपनी मौजूदगी मजबूत की
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 'कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस', जो एक प्रमुख एफएमसीजी और मल्टी-बिजनेस कंपनी 'धरमपाल सत्यपाल ग्रुप' (डीएस ग्रुप) का लोकप्रिय ब्रांड है, पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। 'कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस' ने पिछले दो सालों में 20% से ज़्यादा की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड के लिए पश्चिम बंगाल एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, जहां कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दवान और सिलीगुड़ी जैसे शहर सभी कैटेगरी में ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं। 'कैच' के कुछ लोकप्रिय क्षेत्रीय उत्पादों में पंच फोरन, खसखस (पोस्तो), शाही गरम मसाला और एग मसाला शामिल हैं, साथ ही रेगुलर सॉल्ट एंड ब्लैक पेपर स्प्रिंकलर भी उपलब्ध हैं। बदलते ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, कैच ने अपनी मशहूर स्प्रिंकलर रेंज का विस्तार करने की घोषणा की है। इसमें नए जमाने के सीजनिंग और क्षेत्रीय स्वाद से प्रेरित फ्लेवर शामिल हैं। भारतीय घरों में लंबे समय से साल्ट एंड पेपर के साथ जुड़ी 'कैच' की रेंज में अब नए जमाने के विकल्प जैसे पिज़्ज़ा-पास्ता सीजनिंग, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, मैजिक मसाला और मिक्स्ड हर्ब्स शामिल हैं। इसपर डीएस ग्रुप के 'कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस' के बिजनेस हेड संदीप घोष ने कहा, पश्चिम बंगाल 'कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस' के लिए एक अहम मार्केट बना हुआ है। 'कैच हल्दी' के लिए इस कैंपेन और अपने पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ाने के जरिए, हमारा मकसद राज्यभर में ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और गहरा करना है। मार्केट पर केंद्रित इस रणनीति के तहत, कैच ने 'कैच हल्दी' के लिए बंगाल-एक्सक्लूसिव कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें मशहूर बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली शामिल हैं। यह कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल, सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चलाया जाएगा। कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेस ने पश्चिम बंगाल मार्केट के लिए एक खास सोशल मीडिया पेज (इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स) लॉन्च किया है। इस कैंपेन का हिस्सा बनने पर सुभाश्री गांगुली ने कहा, इस फिल्म में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि यह बंगाल, हमारे खाने, हमारी परंपराओं और उनसे जुड़ी भावनाओं को कितनी असलियत से दिखाती है। हल्दी हमारी रसोई और त्योहारों का एक अहम हिस्सा है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in