दुकान में घुसकर नशे में धुत युवक ने की मारपीट व गाली-गलौज

गिरीश पार्क थाने में शिकायत दर्ज
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता:  महानगर में एक दुकान में देर रात नशे की हालत में धुसे एक असामाजिक तत्व द्वारा दुकानदार, उनके पिता और एक महिला के साथ बदसलूकी, मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने गिरीश पार्क थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला 

दर्ज शिकायत के अनुसार,   एक दुकान के मालिक सौरव बिस्वास रोज की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात लगभग 11 बजे ''मुन्ना दा'' नामक एक व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में बाइक पर सवार होकर आया और जबरन दुकान में घुस गया। दुकान में घुसते ही उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

महिला और बुजुर्ग से भी बदसलूकी

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने न केवल उनके साथ बल्कि दुकान में मौजूद एक महिला और उनके पिता गौतम बिस्वास के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की। घटना के दौरान जब सौरव बिस्वास ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अपशब्द कहे। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपी का मोबाइल फोन वहीं गिर गया, जिसे संभालकर रख लिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in