यात्री से सोने की चेन छिनताई करनेवाला गिरफ्तार

उल्टाडांगा थाना इलाके की घटना
इसी कार के ड्राइवर ने की छिनताई
इसी कार के ड्राइवर ने की छिनताई
Published on

कोलकाता : महानगर में एक यात्री को सुनसान जगह ले जाकर उसकी सोने की चेन लूटने के आरोप में पुलिस ने कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। घटना उल्टाडांगा थाना इलाके की है। अभियुक्त का नाम राजा शर्मा (30) है। वह मानिकतल्ला के बागमारी रोड का रहनेवाला है। उसके पास से लूटी गयी सोने की चेन और अपराध में इस्तेमाल की गयी कार बरामद की गयी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार राजारहाट के रहनेवाले रामजी तिवारी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि 8 फरवरी की रात वह शोभाबाजार क्रॉसिंग से घर जाने के लिए एक कैब में सवार हुए। आरोप है कि बीच रास्ते में ड्राइवर ने अचानक अपनी गाड़ी क मार्ग बदल दिया और उसे लेकर सुनसान गली में चला गया। आरोप है कि ड्राइवर ने रामजी को कार से उतार दिया और फिर उसके पास से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर कार की नंबर प्लेट को चिह्नित किया। कार के मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि कार के चार मालिक बदले हैं। ऐसे में नये मालिक के पास जाने पर पुलिस को ड्राइवर राजा शर्मा के बारे में पता चला। इसके बाद ही पुलिस ने उसे बागमारी सेे गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने छिनताई की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर सोने की चेन बरामद कर ली गयी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in