लायंस क्लब कांकुड़गाछी और सराफ परिवार की तरफ से शीतल पेयजल मशीन समर्पित

श्रद्धेय श्याम सुंदर सराफ की पुण्य स्मृति में जनसेवा के लिए समर्पित
Kolkata
लायंस क्लब कांकुड़गाछी और सराफ परिवार द्वारा शीतल पेयजल मशीन समर्पित
Published on: 

कोलकाता : लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुड़गाछी की पहल पर श्रद्धेय श्याम सुंदर सराफ की पुण्य स्मृति में सावित्री देवी सराफ एवं परिवार के सहयोग से लेक डिस्ट्रिक्ट (कादापाड़ा) के समीप शीतल पेयजल मशीन जनसेवा के लिए समर्पित की गई। इससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा।

क्लब अध्यक्ष दीपक बंका ने विधायक तापस राय, श्याम कुमार जायसवाल और लायन सदस्यों के सहयोग की सराहना की। उद्घाटन समारोह में रमेश सराफ, बी. एन. केशान, आशीष झुनझुनवाला (डीजी), कमल जैन, इंदर बजाज, रोहित कानोड़िया, प्रवीण खेतावत और दीपक खेतावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आशीष झुनझुनवाला और दीपक बंका ने सावित्री देवी सराफ, आयुष सराफ, सुमन सराफ एवं पूरे परिवार के योगदान की प्रशंसा की। क्लब ने वर्ष 2026-27 में 12 महीनों के दौरान 12 प्याऊ स्थापित करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर उल्टाडांगा स्थित मल्टी स्पेशलिटी लायंस हॉस्पिटल सहित क्लब के अन्य सेवाकार्यों का भी उल्लेख किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in