डॉ. सोहिनी शास्त्री बनीं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस की इंडिया प्रेसिडेंट

दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
Kolkata
डॉ. सोहिनी शास्त्री
Published on

कोलकाता : दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात भारतीय ज्योतिषाचार्य, लाइफ कोच, समाजसेवी एवं आध्यात्मिक उपचार विशेषज्ञ डॉ. सोहिनी शास्त्री को इंग्लैंड के वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस ने दो वर्ष के लिए प्रेसिडेंट, इंडिया नामित किया है।

यह सम्मान ज्योतिष के क्षेत्र में उनके योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान को रेखांकित करता है। डॉ. शास्त्री वैदिक एवं भविष्यवाणी ज्योतिष के साथ व्यक्तिगत ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए जानी जाती हैं।

वे रिश्तों, करियर, व्यवसाय, वित्त और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन देती हैं। इस अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी के साथ वे संगठन के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा बनी हैं।

इस उपलब्धि पर डॉ. सोहिनी शास्त्री ने कहा कि यह उनके सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने भारतीय ज्योतिष के ज्ञान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in