2021 की तरह 2026 में भी एग्जिट पोल होंगे गलत : डॉ अमित मित्रा

बंगाल एग्जिट पोल पर सवाल
Lack of trust in Modi government, Dr Amit Mitra's big revelation
डॉ. अमित मित्रा
Published on

कोलकाता : राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के मुख्य वित्तीय सलाहकार डॉ. अमित मित्रा ने एक बार फिर एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल्स पर घंटों चर्चा हो रही है, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में हुई बड़ी चूक को नजरअंदाज किया जा रहा है।

मित्रा ने याद दिलाया कि 2021 में विभिन्न एजेंसियों Axis My India, Republic CNX और C-Voter ने त्रिशंकु जनादेश का अनुमान लगाया था, जिसमें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई गई थी। हालांकि, वास्तविक परिणाम में तृणमूल कांग्रेस ने 294 में से 215 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा 77 सीटों पर सिमट गई।

उन्होंने दावा किया कि 4 मई 2026 को आने वाले नतीजों में इतिहास खुद को दोहराएगा और ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल्स में भारी त्रुटियों पर सवाल उठाते हुए मित्रा ने कहा कि यह या तो पद्धति की कमजोरी है या फिर इनकी निष्पक्षता पर संदेह खड़ा करता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in