

कोलकाता : ईस्टर्न इंडिया के प्रमुख खाद्य तेल ब्रांड डॉक्टर्स चॉइस, बज बज रिफाइनरीज लिमिटेड (BBRL) के तहत, ने अभिनेत्री एवं ब्रांड एंबेसडर संदिप्ता सेन के साथ सालभर चलने वाले नए ब्रांड कैंपेन की शुरुआत की है। अभियान का केंद्रबिंदु भारतीय त्योहारों, पारंपरिक खान-पान और परिवार के साथ मिलकर भोजन करने की संस्कृति है।
कैंपेन में दुर्गापूजा, दिवाली, सरस्वती पूजा, छठ पूजा, करवा चौथ, पोइला बोइशाख, नववर्ष और सिंदूर खेला जैसे अवसरों को शामिल किया गया है। विशेष फोटोशूट के जरिए संदिप्ता सेन को अलग-अलग त्योहारों और पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुत किया गया है।
अभियान की खासियत उत्पादों के अनुरूप रंगों का इस्तेमाल है। सोयाबीन ऑयल के लिए नीली साड़ी, मस्टर्ड ऑयल के लिए लाल और तिल तेल के लिए पीले रंग को प्रमुखता दी गई है। वहीं उत्सवी दृश्यों में पारंपरिक लाल साड़ी के माध्यम से बंगाली संस्कृति और उत्सव का भाव उभारा गया है।
डॉक्टर्स चॉइस के हेड-मार्केटिंग एंड स्ट्रैटेजी शिवम अग्रवाल ने कहा कि अभियान के जरिए भारतीय संस्कृति के विविध रंगों और भोजन के साथ ब्रांड के जुड़ाव को सामने लाने का प्रयास किया गया है। संदिप्ता सेन ने कहा कि त्योहार परिवार और लोगों को जोड़ते हैं और इस अभियान का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव है।
अभियान की अवधारणा एवं डिजाइन कैटालिस्ट ने तैयार की है, जबकि सोमनाथ रॉय इसके डीओपी हैं। कैंपेन को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से 360-डिग्री मार्केटिंग गतिविधियों के जरिए प्रचारित किया जाएगा।