डॉक्टर्स चॉइस ने ‘ज्ञानचक्षु’ पहल के तहत दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल पुस्तकें भेंट कीं

पुस्तक दान का लिया गया संकल्प।
Kolkata
डॉक्टर्स चॉइस की ‘ज्ञानचक्षु’ पहल
Published on: 

कोलकाता : खाद्य तेल ब्रांड डॉक्टर्स चॉइस ने दुर्गापूजा के अवसर पर ‘ज्ञानचक्षु’ पहल की शुरुआत की। मां दुर्गा की तीसरी आंख से प्रेरित इस अभियान का उद्देश्य ज्ञान, सत्य और समावेशिता का संदेश फैलाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन दृष्टिबाधित बच्चों ने पश्चिम बंगाल सरकार की सूचना एवं संस्कृति तथा पर्यटन विभाग की राज्य मंत्री डॉ. पूर्णिमा चक्रवर्ती की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर दुर्गा स्तोत्र, पुष्पांजलि मंत्र और स्वतंत्र रूप से अंजलि देने के निर्देशों वाली ब्रेल पुस्तक जारी की गई।

प्रख्यात विद्वान पंडित अजय भट्टाचार्य ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दुर्गा स्तोत्र का पाठ किया। डॉक्टर्स चॉइस के मुख्य व्यवसाय अधिकारी दिनल ब्रह्मभट्ट और विपणन एवं रणनीति प्रमुख शिवम अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अभियान के तहत पुस्तक दान का संकल्प लिया गया।

एकत्रित पुस्तकें जरूरतमंद बच्चों, स्ट्रीट लाइब्रेरी और स्थानीय पुस्तकालयों में वितरित की जाएंगी। दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल पुस्तकें भेंट कर ज्ञान और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in