फाइल फोटो
कोलकाता सिटी
राणाघाट पुलिस जिले के दो सिविक वॉलेंटियर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एसीबी ने डीआईबी कार्यालय से पकड़ा अभियुक्तों को
कोलकाता :
एंटी करप्शन ब्रांच ने सोमवार को राणाघाट पुलिस जिले के अंतर्गत हरिनघाटा स्थित डीआईबी कार्यालय में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत ले रहे दो सिविक वॉलेंटियरों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिनघाटा थाना क्षेत्र स्थित निमतला बाजार निवासी एक व्यक्ति ने एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि हरिनघाटा डीआईबी कार्यालय में उनके पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डीआईबी कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत की रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।

