खंडेलवाल वैश्य समाज का दीपावली प्रीति सम्मेलन आयोजित

समाज भवन निर्माण की प्रगति पर चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां
Kolkata
खंडेलवाल वैश्य समाज का दीपावली प्रीति सम्मेलन
Published on: 

कोलकाता : खंडेलवाल वैश्य समाज का दीपावली प्रीति सम्मेलन वीआईपी रोड स्थित बीका बैंक्वेट में गणेश पूजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष सीताराम रावत के स्वागत संबोधन से हुआ। मंत्री वैभव ताम्बी ने समाज की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए आर्थिक सहयोग देने वाले समाजबंधुओं की सराहना की।

महासभा संरक्षक एवं धर्मादा ट्रस्ट के ट्रस्टी सुभाष बम्ब ने समाज भवन निर्माण की प्रगति और संस्था की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। रिसड़ा आंचलिक समिति अध्यक्ष गोपाल सहरिया ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। भुवनेश्वर से आए मुख्य अतिथि एवं डायवर्सिफाइड ग्रुप के युवा अध्यक्ष अंकित घीया ने समाज और विद्यार्थियों के उत्थान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए आर्थिक अनुदान भी प्रदान किया।

कार्यकारिणी सदस्य साकेत दुसाद ने कार्यक्रम का संचालन किया। सांस्कृतिक आयोजन का संचालन अंबिका खंडेलवाल ने किया। मनोरंजक खेलों में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रिया, दीक्षा, दिशा, तानिया, खुशी, पूनम, धृति और ध्रुवी ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जबकि लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल ने गीतों से समां बांधा।

वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद रावत ने सुझाव देते हुए आभार जताया। आयोजन में अनेक समाजबंधुओं का सराहनीय सहयोग रहा। प्रचारक उत्तम माइती एवं फोटोग्राफर रितेश शाह को सम्मानित किया गया। अंत में स्वरुचि भोज के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News