दिलीप घोष ने बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का किया विरोध

कहा - समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा
भाजपा नेता दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष
Published on

बांग्लादेश में जो भी सरकार आएगी, हम उसका स्वागत करेंगे, उम्मीद है कि शांति बनी रहेगी

कोलकाता : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मुर्शिदाबाद में बाबर के नाम पर प्रस्तावित मस्जिद के निर्माण का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि समाज इस तरह की योजना को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मस्जिद बन सकती है, लेकिन बाबर के नाम पर नहीं। उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर की इस योजना को लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिर्फ इसलिए कि आप हुमायूं हैं, आपको बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का अधिकार नहीं मिल जाता। समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कई कोशिशें हुई हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगी। अयोध्या में बने राम मंदिर का उदाहरण देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि यह मंदिर पूरे देश और विदेशों के दान से बना है और जरूरत से ज्यादा योगदान मिला है। उन्होंने कहा कि लोगों ने दिल खोलकर सहयोग किया है। वहीं बांग्लादेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि वहां जो भी सरकार बनेगी, उसका हम स्वागत करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्दी बांग्लादेश में शांति आएगी और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। दिलीप घोष ने यह भी कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ संबंध सुधार कर अच्छे और सुव्यवस्थित रूप में रहेगा। वहां के हिंदुओं को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में हिंसा हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी हिंसा होगी और आगे किसी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in