देश के सबसे बड़े सेवाश्रय कैंप के लिए जाना जाएगा डायमंड हार्बर

सांसद अभिषेक बनर्जी सेेवाश्रय कैंप में बुजुर्ग मरीज से बातचीत करते हुए
सांसद अभिषेक बनर्जी सेेवाश्रय कैंप में बुजुर्ग मरीज से बातचीत करते हुए
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

डायमंड हार्बर : दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में जनस्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘सेवाश्रय’ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ 2 जनवरी, 2025 को किया गया था। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्घाटन तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने किया था। यह पहल क्षेत्र के आम नागरिकों को उनके घर के नजदीक सुलभ, निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। ‘सेवाश्रय’ शिविर का मुख्य लक्ष्य डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र की लगभग 23 लाख आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया था। यह देश का सबसे बड़ा कैंप बन गया है। इस अभियान का पहला चरण कुल 75 दिनों तक चला था। इसमें 70 दिनों तक नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जबकि अंतिम 5 दिनों में मेगा फॉलो-अप शिविर लगाए गए। इन मेगा शिविरों का उद्देश्य पहले से पंजीकृत मरीजों की दोबारा जांच, उपचार की समीक्षा और आवश्यकतानुसार आगे की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों ने सेवाएं प्रदान कीं। ‘सेवाश्रय’ की सफलता और जनता से मिले सकारात्मक प्रतिसाद को देखते हुए इस पहल का विस्तार किया गया। इसके तहत 1 दिसंबर, 2025 से दूसरे चरण ‘सेवाश्रय 2.0’ की शुरुआत महेशतल्ला विधानसभा से की गई। नए चरण में स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे को और व्यापक बनाने, आधुनिक जांच सुविधाएं जोड़ने तथा अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है। ‘सेवाश्रय’ अब डायमंड हार्बर क्षेत्र में जनकल्याणकारी और सशक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रहा है। दूसरे सेवाश्रय में करीब लाखों लोगों को फायदा हुआ था।

दक्षिण 24 परगना में जारी रहा हादसों का सिलसिला

दक्षिण 24 परगना के टोलाहाट के दक्षिण रायपुर इलाके में अप्रैल माह में एक घर में पटाखा विस्फोट होने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मृतकों में अस्मिता बनिक, अंकिता बनिक, प्रभावती बनिक, अरविंद बनिक, स्वतंत्र बनिक, अरर्णव बनिक, अनुष्करा बनिक और सुतपा जाना शामिल थे। इस घटना के के बाद अवैध रूप से पटाखा बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में घर के परखच्छे उड़ चुके थे। पाथेरप्रतिमा के विधायक समीर जाना ने कहा कि यह घटना बहुत ही हृदय विदारक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in