प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने जहर देकर कर दी युवती की हत्या!

अभियुक्त के घर में आक्रोशित भीड़ ने की व्यापक तोड़फोड़
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटोसांकेतिक फोटो
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

डायमंड हार्बर : प्रेम प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने पर एक युवती को जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा है। एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। बांगुर अस्पताल में युवती की मौत हो गई। घटना के बाद अभियुक्त के घर में आक्रोशित भीड़ ने व्यापक तोड़फोड़ की। इस घटना को केंद्र में रखकर विष्णुपुर में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम चंद्राणी नस्कर है। वह विष्णुपुर के रघुनाथपुर की रहने वाली थी। आरोप है कि इलाके के एक युवक विशाल नस्कर लंबे समय से युवती को प्रेम प्रस्ताव दे रहा था लेकिन चंद्राणी राजी नहीं हुईं। युवती की आपत्ति के बावजूद युवक अक्सर सड़क पर उससे छेड़छाड़ करता था, ऐसा आरोप है। पिछले 25 नवंबर को भी युवक ने युवती का रास्ता रोका। आरोप है कि पानी में जहर मिलाकर जबरन छात्रा को पिला दिया। किसी तरह घर पहुंचकर चंद्राणी ने मामले की जानकारी दी। तुरंत उनके परिवार वालों ने उसे बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया। एक महीने तक वहीं उसका इलाज चला। बुधवार रात युवती की मौत हो गई। खबर गांव में पहुंचते ही विशाल के घर में आक्रोशित भीड़ ने व्यापक तोड़फोड़ की। लंबे प्रयास के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की खबर के अनुसार अभियुक्त के साथ युवती का प्रेम संबंध था। संभवतः परिवार की आपत्ति थी। इसी कारण चंद्राणी और विशाल ने साथ में आत्महत्या की योजना बनाई थी। लेकिन चंद्राणी ने योजना के अनुसार जहर पी लिया, जबकि विशाल ने नहीं पिया। हालांकि पूरा मामला अभी जांच के अधीन है। डायमंड हार्बर के पुलिस के उच्च अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in