दोल और होली को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम

डायमंड हार्बर एसपी कार्यालय की तस्वीर
डायमंड हार्बर एसपी कार्यालय की तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

डायमंड हार्बर : दोलजात्रा और होली के मद्देनजर डायमंड हार्बर पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डायमंड हार्बर पुलिस के बजबज शिल्पांचल इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। महेशतल्ला के एसडीपीओ धीमान मित्र ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बिरलापुर जूट मिल और बजबज जूट मिल क्षेत्रों में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा गंगा नदी पर सिविल डिफेंस की टीम तैनात रहेगी। साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और मोबाइल वैन की भी व्यवस्था रहेगी। बजबज रवींद्रनगर सहित कई इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, बारुईपुर पुलिस के अंतर्गत कैनिंग के एसडीपीओ एम. रहमान ने बताया कि कैनिंग एसडीओ क्षेत्र में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से दोलजात्रा और होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने का अनुरोध किया गया है। इसी प्रकार सुंदरवन पुलिस के अंतर्गत काकद्वीप, सागर, पाथरप्रतिमा, मगराहाट पश्चिम, मगराहाट पूर्व तथा अन्य क्षेत्रों में भी दोलयात्रा के अवसर पर शांति बनाए रखने की अपील की गई है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in