

डायमंड हार्बर: डायमंड हार्बर जिला अस्पताल परिसर और आसपास की खाद्य दुकानों में नगरपालिका के फूड सेफ्टी विभाग ने अचानक अभियान चलाया। अधिकारियों ने अस्पताल के सामने और आसपास स्थित कई j में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाना बनाने की व्यवस्था और भोजन के सुरक्षित भंडारण की जांच की। अभियान के दौरान कुछ दुकानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी खामियां पाए जाने के बाद कई दुकानों को बंद करा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। ऐसे में अस्पताल के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। जांच के दौरान कहीं खाद्य पदार्थों को खुले में रखा पाया गया, तो कहीं खाना बनाने की जगह की साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठे। फूड सेफ्टी टीम ने दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों के साथ-साथ रसोई, इस्तेमाल होने वाले बर्तनों और खाद्य पदार् के रखरखाव की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। नियमों का पालन नहीं करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, अन्य दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने की चेतावनी m गई। डायमंड हार्बर नगरपालिका की फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि अस्पताल परिसर और आसपास खाद्य दुकानों में भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई की जांच के लिए यह अभियान चलाया गया।