फाइल फोटो
फाइल फोटो

धर्मतल्ला मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में महिला से छेड़छाड़

न्यू मार्केट थाना इलाके की घटना
Published on: 

कोलकाता :

धर्मतल्ला मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट में एक महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में हेयर स्ट्रीट थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमीम आलम बेग के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को बैंकशॉल अदालत में पेश किया। अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने दलील देते हुए कहा कि आरोपी ने धर्मतल्ला मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के भीतर महिला के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी शमीम आलम बेग को 15 अक्टूबर तक जेल कस्टडी में भेजने का निर्देश दिया है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in