

कोलकाता : गणपति जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को सन्मार्ग की ओर से भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण देविना फोगला द्वारा प्रस्तुत मानसिक ध्यान सत्र रहा।
जीवन में संतुलन, मन की शांति और आत्मिक एकाग्रता के माध्यम से अपनी इच्छाओं को भगवान गणेश तक पहुंचाने के तरीकों से प्रतिभागियों को परिचित कराया गया। उत्सव में आयोजित मोदक प्रतियोगिता में बलराम मल्लिक एंड राधारमण मल्लिक के एमडी सुदीप मल्लिक और गोकुल वाटिका की निदेशक पूनम बालासरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में आशा धूत प्रथम, संगीता गणात्रा द्वितीय और उर्मिला कंवतिया तृतीय स्थान पर रहीं। सन्मार्ग ग्रुप की अध्यक्ष रुचिका गुप्त ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ युवा पीढ़ी को उनसे जोड़ना है।
संगीत संध्या में ओम प्रकाश मिश्र और मृत्तिका दास ने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। तबले पर सुरंजित रॉय और गिटार पर अप्रतिम मिश्र ने संगत दी। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ के पांच विजेताओं का चयन भी किया गया।
आयोजन से प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर के तौर पर लाइफ प्रेशियस हीलिंग स्टूडियो, स्वीट और कन्फेक्शनरी पार्टनर के रूप में बलराम मल्लिक और रधारमण मल्लिक, गिफ्ट पर्टनर के रूप में श्रद्धा, रोशनी और मीरा, ट्रैवल पार्टनर, एयरकॉम, डिजिटल मीडिया पार्टनर सन्मार्ग नेटवर्क और सुपर न्यूज 24 तथा इवेंट पर्टनर के रूप में सैन एंटरटेंमेंट जुड़े रहे।