

दक्षिण 24 परगना : पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने अलीपुर में ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले के कुल 12 दुर्गापूजा मंडपों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। इनमें श्रेष्ठ प्रतिमा, श्रेष्ठ पूजा, श्रेष्ठ मंडप तथा श्रेष्ठ समाज एवं जन-जागरूकता शामिल हैं। इन श्रेणियों के तहत चयनित 12 पूजा समितियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में बेहला पूर्व के विधायक शंकर सिकदर, काकद्वीप के विधायक एवं मंत्री दीपंकर जाना, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार तिवारी तथा सूचना एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सम्मानित की गईं सभी 12 पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में चयनित पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।