देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती पर केएमसी में दी गई श्रद्धांजलि

 केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडेय देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करती हुईं
केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडेय देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करती हुईं
Published on: 

कोलकाता : भारतीय राजनीतिक इतिहास में देशबंधु चित्तरंजन दास का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता, कुशल नेतृत्व और देशवासियों के प्रति अपार स्नेह के कारण उन्हें ‘देशबंधु’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। गुरुवार को उनकी जयंती के अवसर पर कोलकाता नगर निगम की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देशबंधु चित्तरंजन दास का जन्म कोलकाता में हुआ था। चित्तरंजन दास कोलकाता नगर निगम के पहले मेयर भी थे। इसी गौरवपूर्ण इतिहास को याद करते हुए निगम मुख्यालय के लॉन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर निगम आयुक्त एवं प्रशासक स्मिता पांडेय के साथ स्पेशल कमिश्नर, निगम सचिव और विभिन्न विभागों के महानिदेशक (डीजी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। माल्यार्पण के बाद स्मिता पांडेय ने कहा कि देशबंधु चित्तरंजन दास कोलकाता नगर निगम के पहले मेयर थे। उनके विचार, आदर्श और संदेश आज भी सभी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने जो कार्य किए और जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। इसके अलावा केवड़ातला श्मशान घाट में भी देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News