डेंगू के खिलाफ KMC का शहरव्यापी जागरूकता अभियान चला

रैली के दौरान मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पाल साथ में है केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडे व अन्य
रैली के दौरान मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पाल साथ में है केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडे व अन्य
Published on

कोलकाता : KMC द्वारा डेंगू के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के सभी 16 बोरो में जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। इस शहरव्यापी अभियान का शुभारंभ बोरो-I के वार्ड संख्या 6 से किया गया, जहां KMC क्षेत्र में डेंगू के सर्वाधिक 54 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अन्य 15 बोरो क्षेत्र में करीब 58 मामले सामने आए है। मंत्री अग्निमित्रा पॉल तथा KMC की प्रशासक एवं नगर आयुक्त स्मिता पांडेय ने वार्ड 6 में आयोजित जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। इस अवसर पर विशेष नगर आयुक्त सौम्य भट्टाचार्य और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रानिता सेनगुप्ता सहित KMC के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान डेंगू के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही, निर्माणाधीन स्थलों, छतों, बालकनियों तथा अन्य संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों पर पानी जमा न होने देने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई। यह पहल नियमित निरीक्षण, सामुदायिक जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जनस्वास्थ्य के प्रति KMC की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। KMC ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और डेंगू की रोकथाम के प्रयासों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया, ताकि कोलकाता को स्वस्थ और सुरक्षित बनाया जा सके

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in