डिलीवरी ब्वॉय ने कंपनी को लगाई लाखों की चपत

ग्राहकों से रुपये लेकर कंपनी को लौटाता था गलत पार्सल
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : ग्राहकों तक सामान पहुंचाने के बाद उसकी कीमत वसूल कर कंपनी में जमा न करने और लाखों रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने एक डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तपन दास महापात्र के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसे अलीपुर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित कंपनी की ओर से गरियाहाट थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया कि तपन दास महापात्र कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। आरोप है कि वह वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं करता था। कंपनी द्वारा पूछे जाने पर वह दावा करता था कि ग्राहकों ने सामान वापस कर दिया है। इसके बाद कंपनी ने जांच शुरू की, तो पता चला कि आरोपी लौटाए गए पार्सलों में वास्तविक उत्पादों की जगह ईंट-पत्थर भरकर कंपनी को वापस कर देता था। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने गरियाहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in