JEE के बाद होगी डिग्री पाठ्यक्रमों की विकेंद्रीकृत काउंसलिंग

एक ही पोर्टल पर मिलेंगे कई कॉलेजों के विकल्प
Kolkata
JEE के बाद होगी डिग्री पाठ्यक्रमों की विकेंद्रीकृत काउंसलिंग
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर प्रवेश के लिए विकेंद्रीकृत काउंसलिंग की प्रक्रिया अब JEE आधारित काउंसलिंग के बाद शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। इसका उद्देश्य छात्रों को अधिक से अधिक प्रवेश विकल्प उपलब्ध कराना है।


एक पोर्टल पर मिलेंगे कई कॉलेजों के विकल्प

अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण की इंजीनियरिंग विकेंद्रीकृत काउंसलिंग 18 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए तैयार पोर्टल शुरू होने की संभावना है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी दोनों प्रक्रियाओं में अवसर का लाभ उठा सकें।

25 विकल्प भर सकेंगे विद्यार्थी

नए पोर्टल पर विद्यार्थी अधिकतम 25 कॉलेज या पाठ्यक्रम विकल्प चुन सकेंगे। आवेदन से पहले उन्हें विभिन्न कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की जानकारी भी मिलेगी।

पात्रता के आधार पर एक से अधिक सीट आवंटन मिल सकते हैं, लेकिन किसी एक सीट को स्वीकार करते ही अन्य आवंटन स्वतः रद्द हो जाएंगे। पहले विद्यार्थियों को अलग-अलग कॉलेजों की वेबसाइट पर आवेदन करना पड़ता था।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय पोर्टल से प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी होगी तथा छात्रों और कॉलेजों दोनों का समय व खर्च बचेगा। सूत्रों की माने तो नई व्यवस्था से केंद्रीय काउंसलिंग के दौरान हुई पसंद संबंधी गलतियों को सुधारने का भी अवसर मिलेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in