आनंदपुर के गेस्ट हाउस में बार डांसर की रहस्यमय परिस्थिति में मौत

पंजाब की युवती एक युवक के साथ आयी थी गेस्ट हाउस में
आनंदपुर के गेस्ट हाउस में बार डांसर की रहस्यमय परिस्थिति में मौत
Published on

कोलकाता : आनंदपुर के एक गेस्ट हाउस में बार डांसर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृत युवती का नाम श्रेया वर्मा (27) है। वह पंजाब की रहने वाली थी। उसे सोमवार दोपहर गेस्ट हाउस के कमरे से बेहोशी की हालत में निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार लुधियाना की निवासी श्रेया बाईपास से सटे एक बार में डांसर थी। गेस्ट हाउस सूत्रों के अनुसार श्रेया पिछले रविवार की रात अपने पुरुष साथी मो.चंद के साथ होटल में आयी थी। तब से वे घर से ऐसे ही नहीं निकले। सोमवार की सुबह मो.चांद कमरे से चला गया था। बाद में सोमवार की सुबह श्रेया ने मो.चांद को फोन पर कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गयी है। ऐसे में चांद दोबारा गेस्ट हाउस में पहुंचा और कर्मचारियों को सूचना दी कि श्रेया बीमार है। इसके बाद चांद ने उसे एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कथित तौर पर तब से श्रेया का पुरुष साथी नहीं दिखा है। श्रेया के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। एक होटल कर्मचारी ने कहा, ‘हम उसे कमरे में खाना-पानी देकर आ गए थे। वह रविवार को आयी थी और तब से हमने उसे बाहर आते नहीं देखा। मुझे नहीं पता, मैंने कमरे से कोई चीख-पुकार भी नहीं सुनी। क्या हुआ, यह तो पुलिस ही बता सकती है। हालाँकि, जिस व्यक्ति के साथ वह आयी थी, उसे फिर कभी नहीं देखा गया।’

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in