कोलकाता के मशहूर विक्टोरिया मेमोरियल मैदान में शव मिलने से हड़कंप

कोलकाता के मशहूर विक्टोरिया मेमोरियल मैदान में शव मिलने से हड़कंप
Published on

कोलकाता: कोलकाता के मशहूर पर्यटन स्थल विक्टोरिया मेमोरियल मैदान के अंदर बीते दिन सोमवार(26 मार्च) को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SSKM अस्पताल भेज दिया। बता दें कि हेस्टिंग्स पुलिस थाने की पुलिस ट्राइकॉन पार्क के पास सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 साल थी और उसने पैंट और शर्ट पहन रखी थी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्य ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की पिटाई की गई है क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इस मामले में हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि व्यक्ति की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई हो और हत्यारे शव को विक्टोरिया मेमोरियल मैदान में फेंका गया। इलाके और उसके आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in