File photo
File photo

ढाकुरिया स्कूल से हटायी गयीं मार्क्स-माओ की तस्वीरें

Published on: 

शिक्षक संगठन की आपत्ति के बाद तस्वीरें हटायी गयीं

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

ढाकुरिया के एक निजी स्कूल में कार्ल मार्क्स, माओत्से तुंग और हो ची मिन्ह की तस्वीरों को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। आरएसएस से जुड़े शिक्षक संगठन अखिल भारतीय शैक्षिक राष्ट्र महासंघ के प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और शिक्षक कक्ष में लगी इन तस्वीरों पर आपत्ति जतायी। संगठन ने सवाल उठाया कि स्कूल में भारतीय महापुरुषों की तस्वीरों के बजाय विदेशी व्यक्तित्वों की तस्वीरें क्यों लगायी गयी हैं। संगठन के प्रतिनिधियों ने तस्वीरें हटाने की मांग की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक कक्ष से तस्वीरें हटा दीं। संगठन के प्रदीप पाल ने दावा किया कि वहां डॉ. बीआर अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे भारतीय व्यक्तित्वों की तस्वीरें नहीं थीं। वहीं, स्कूल के कार्यवाहक प्रधान शिक्षक सुदीप्त दे ने बताया कि ये तस्वीरें करीब 20 वर्षों से लगी थीं। उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों में स्कूल के अन्य हिस्सों से भी विदेशी व्यक्तित्वों की तस्वीरें हटायी जाएंगी। हालांकि, तस्वीरें लगाने के पीछे स्कूल में अब तक किस तरह की व्यवस्था या उद्देश्य था, इस पर प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in