फाइल फोटो
फाइल फोटो

डेटिंग ऐप पर दोस्ती पड़ी महंगी, गंवाये 1.20 लाख

Published on

मिलने के लिए बुलाकर कमरे में बनाया था बंधक

आनंदपुर थाना में मामला दर्ज

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

डेटिंग ऐप के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर धमकाने और उसके बैंक खाते से 1.20 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित हावड़ा के सलकिया स्थित मालीपांचघड़ा इलाके का रहने वाला है। मामले में आनंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित की पहचान डेटिंग ऐप के माध्यम से ‘राजू’ नामक व्यक्ति से हुई थी। 15 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10.30 बजे राजू ने उसे कोलकाता के चौबागा स्थित गुलशन कॉलोनी के केजीएन अपार्टमेंट में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने के बाद कथित तौर पर राजू ने तीन अन्य लोगों को बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद कथित तौर पर जबरन उसका यूपीआई पिन हासिल किया गया और उसके बैंक खाते से अलग-अलग खातों में कुल 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रुपये ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने मोबाइल फोन वापस कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह बाइक टैक्सी के जरिए अपने घर पहुंचा और पुलिस से शिकायत की।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के साथ-साथ ऑनलाइन किए गए लेनदेन की भी जांच की जा रही है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in