चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्तों को दिखाते हुए
पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्तों को दिखाते हुए
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : चोरी के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में घटना के मुख्य आरोपी विश्वजीत महतो तथा चोरी का सामान प्राप्त करने वाले लतीफुल देवान और सैफुल लश्कर शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जीवनतला थाना अंतर्गत घुटियारी पुलिस टीम ने बुधवार को दर्ज चोरी के मामले का सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक खुलासा किया। इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वजीत महतो सहित चोरी का सामान प्राप्त करने वाले दो आरोपियों लतीफुल देवान और सैफुल लश्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गए सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को गुरुवार को एसीजेएम न्यायालय, अलीपुर के समक्ष पेश किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in