अंतिम मतदाता सूची में नाम विचाराधीन, युवक ने की खुदकुशी

दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के अध्यक्ष  मुजीबर रहमार मोल्ला और शमीम अहमद के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया
दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के अध्यक्ष मुजीबर रहमार मोल्ला और शमीम अहमद के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना: बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में एक युवक ने कथित तौर पर अपने नाम के विचाराधीनी श्रेणी में होने पर आंतक के डर से फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली्र। मृतक का नाम रफिक अली गाजी (44) है। यह घटना मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के घोला नयापाड़ा में घटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात उनके घर से उनका लटकता हुआ शव बरामद किया गया। रात करीब 8 बजे उस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के फॉर्म भरने के बाद रफिक को सुनवाई नोटिस मिला था। तब से ही वे चिंतित थे। सुनवाई में उन्होंने हिस्सा लिया और सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे। लेकिन 28 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में उनके नाम के सामने 'अंडर एडजुडिकेशन' लिखा था, यानी उनका नाम मतदाता सूची में शामिल होगा या नहीं, यह अभी विचाराधीन है। परिवार ने बताया कि शनिवार से ही रफिक बेचैन रहने लगे थे और मंगलवार रात उन्होंने यह कदम उठा लिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रफिक और उनके परिवार के पांच सदस्यों के नाम विचाराधीन सूची में हैं। बूथ नंबर 141 में कुल 111 निवासियों के नाम भी विचाराधीन हैं। इस मुद्दे पर इलाके में राजनीतिक तापमान बढ़ रहा है। रफिक की पत्नी ने उस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। दक्षिण 24 परगना जिला परिषद के अध्यक्ष मुजीबर रहमान मोल्ला ने कहा कि यह घटना बहुत ही दु:खद है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in