डकैती की साजिश रचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: डकैती की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोफिजुल गाजी, मनीरुद्दीन गाजी और इयार अली गाजी हैं। तीनों जयनगर थानांतर्गत रामचंद्र गाजी इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें जयनगर-मजिलपुर नगरपालिका के दत्ताबाजार इलाके से पकड़कर हिरासत में लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से धारदार हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया। जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने रात के समय तीनों को संदिग्ध हालात में घूमते देखा और इसकी सूचना जयनगर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जयनगर थाने के अधिकारियों के अनुसार, इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि अपराध को समय रहते रोका जा सके। घटना से स्थानीय लोगों में सतर्कता बढ़ गई है और पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग भी बढ़ा रही है। इस मामले की आगे की जांच में आरोपियों की आपसी बातचीत और उनके जुर्म के अन्य सबूतों को भी खंगाला जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in