राज्य में तैनात केंद्रीय कर्मचारियों का डीए अब 60 प्रतिशत

सरकार ने जारी की अधिसूचना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, जैसे आईएएस, आईपीएस आदि, के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 1 जनवरी 2026 से मूल वेतन के 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा।

यह आदेश केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के आधार पर लागू किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि बढ़ा हुआ डीए सातवें वेतन आयोग के तहत लागू वेतनमान पर देय होगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि महंगाई भत्ता वेतन का एक अलग घटक माना जाएगा और इसे मूल वेतन में शामिल नहीं किया जाएगा।

साथ ही, डीए की गणना में यदि राशि 50 पैसे या उससे अधिक होती है, तो उसे अगले रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा। राज्य सरकार की इस अधिसूचना के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in