दुबई भागने से पहले पकड़ा गया अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग

विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करता था अभियुक्त
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में बैठकर विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम प्रशांत करन है। कोलकाता पुलिस के डीडी के अधिकारियों ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा है। आरोप है कि अभियुक्त दिल्ली से दुबई भागने के फिराक में था। आरोपित के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी थी। ट्रांजिट रिमांड पर उसे कोलकाता लाया गया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने बैंकाशाल अदालत में पेश किया। सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने अदालत को बताया कि आरोपित दुबई फरार होने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलकाता के एक कॉल सेंटर से यूके और अमरीका के नागरिकों को वीओआईपी कॉल किए जाते थे। आरोपित खुद को एक नामी कंपनी का कर्मचारी बताकर फर्जी पहचान के जरिए विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने का लालच देता था। इसके बाद उनके बैंक खातों से संबंधित जानकारी हासिल कर विदेशी मुद्रा की ठगी की जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित डाटा सप्लाई और ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से हासिल करता था। पुलिस ने आरोपित के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं। अदालत ने आरोपित को 9 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इस मामले में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर मामले में फरार अन्य लोगों की तलाश कर रही हैै।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in