सिंगापुरगामी जहाज के क्रू मेंबर ने गंगा में लगायी छलांग, मौत

वेस्ट पोर्ट थानांतर्गत 7 नं. एनएस डॉक की घटना
file pic
file pic
Published on

कोलकाता : वेस्ट पोर्ट थानांतर्गत 7 नं. एनएस डॉक में सिंगापुर जाने वाले जहाज के क्रू मेंबर ने गुरुवार की रात जहाज से गंगा नदी में छलांग लगा दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम प्रभाश्वरा थारिंदु बंदारावट्टे है। वह श्रीलंका का रहनेवाला था। वह जहाज में कुक का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर उसे नदी से उद्धार कर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत को लेकर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 11.26 बजे वेस्ट पोर्ट थाने के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोटा दुनिया नामक कार्गो जहाज से एक व्यक्ति ने 7 नं.. एनएस डॉक में गंगा नदी में छलांग लगा दी। उक्त कार्गो जहाज बांग्लादेश के चटगांव से सिंगापुर जा रहा था। इस दौरान जहाज के अन्य सदस्यों ने घटना देखी और तुरंत कैप्टन को सूचित किया। इसके बाद पोर्ट ट्रैफिक विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही तलाशी अभियान शुरू किया गया। पोर्ट मरीन विभाग की दो नौकाएं उतारकर नदी में खोजबीन शुरू की गई। साथ ही आपदा प्रबंधन दल भी बचाव कार्य में जुट गया। शुक्रवार की सुबह से दोबारा गोताखोरों को नदीं में उतारकर तलाशी अभियान चलाया गया और आखिरकार लापता क्रू मेंबर को उद्धार किया गया। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in