सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित

कोल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से हुआ कार्यक्रम
Kolkata
रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता
Published on: 

कोलकाता : कोल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय के प्राथमिक विभाग में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में लेखन एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के साथ बचपन से ही ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कक्षा 4 एवं 5 की कुल 140 छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

‘साझा करने का महत्व’ और ‘बड़ों का सम्मान’ विषय पर छात्राओं ने अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आरेफा शाहिद (4-ए) एवं इराज नजीर (5-बी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकृति सिंह (5-बी) एवं साइमा नवाज (4-बी) द्वितीय, जबकि आईजा रशीद (4-ए) एवं साक्षी सिंह (5-बी) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

निर्णायक मंडली में पूजा कुमारी, स्वर्णिमा मुखर्जी एवं अनामिका काकड़ा शामिल रहीं। वहीं अन्नू सिंह एवं सुमेरा सज्जा ने पैनलिस्ट के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के सचिव भागीरथ सारस्वत ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में लेखन, अभिव्यक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता को मजबूत करती हैं। प्रधानाध्यापिका अन्नू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कोल इंडिया लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in