परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्षद ने संभाला सफाई अभियान का मोर्चा

सेवा संकल्प अभियान के तहत माहेश्वरी विद्यालय के पास चला स्वच्छता अभियान, परीक्षार्थियों को बेहतर माहौल देने की पहल
Kolkata
पार्षद मीना देवी पुरोहित
Published on

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड नंबर 22 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पोस्ता गणेश मंदिर के समीप शोभाराम बैसाक स्ट्रीट स्थित माहेश्वरी विद्यालय एवं माहेश्वरी बालिका विद्यालय के आसपास अभियान चलाकर सफाई की गई।

अभियान की कमान वार्ड 22 की पार्षद एवं पूर्व उप महापौर मीना देवी पुरोहित ने स्वयं संभाली। उन्होंने मौके पर झाड़ू लगाकर सड़क एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया।

यह पहल विशेष रूप से विद्यालयों में 12वीं की परीक्षा देने पहुंच रहे विद्यार्थियों को साफ-सुथरा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान पार्षद मीना पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक माह तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत यह दूसरा कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प की शुरुआत की गई थी। उन्होंने परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी छात्र शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी परीक्षा दें और मेहनत के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in