एयरपोर्ट पर बुलेट के साथ पकड़े गये पार्षद महीनों बाद गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर बुलेट के साथ पकड़े गये पार्षद महीनों बाद गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर बुलेट के साथ पकड़े जाने के कई महीनों बाद तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले की पुजाली नगरपालिका के वार्ड 14 के पार्षद आमिरुल शेख इस्लाम को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना 21 सितंबर 2025 की है, जब आमिरुल शेख इस्लाम एयरपोर्ट से 6E 5227 फ्लाइट में सवार होने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर ने जांच के दौरान उनके बैग में एक खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 6 जिंदा कारतूस बरामद किए।

जांच के समय इस्लाम ने दावा किया था कि उनके पास वैध हथियार लाइसेंस है और दस्तावेज दिखाने के लिए समय मांगा था। एक जनप्रतिनिधि होने के कारण उन्हें शुरुआती तौर पर 7 दिन का समय दिया गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस अधिकारी के अनुसार, “यात्री के पास बिना किसी लाइसेंस या वैध कागजात के जिंदा कारतूस पाए गए। तय समय सीमा में दस्तावेज न देने पर शिकायत दर्ज की गई और आर्म्स एक्ट के तहत मामला शुरू कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।”

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in