फाइल फोटो
फाइल फोटो

चोरी के मोबाइल से 53 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग, आरोपी गिरफ्तार

वॉटगंज थाना इलाके की घटना
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी कर उसके यूपीआई अकाउंट से हजारों रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने के मामले में पुलिस ने फिरोज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला कोलकाता के वाटगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अलीपुर अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी की अर्जी दाखिल की।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फिरोज ने पीड़ित का मोबाइल फोन चुराने के बाद उसमें मौजूद ऑनलाइन पेमेंट का गलत इस्तेमाल किया। उसने चोरी के फोन से 53,000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली, जिसमें महंगे ब्रांडेड जूते और कीमती घड़ियां खरीदी गईं। जब पीड़ित के खाते से रुपये कटने के मैसेज आए, तो घटना का खुलासा हुआ और वाटगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।मामले की जांच में जुटी पुलिस ने डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपी फिरोज को दबोच लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे अलीपुर अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने उससे अन्य चोरी के सामान और इस फर्जीवाड़े के तरीकों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस रिमांड की मांग की है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in