फाइल फोटो
फाइल फोटो

चोरबागान भगदड़ कांड: दम घुटने से 11 और पसलियां टूटने से 7 लोगों की मौत!

Published on: 

मृतकों के पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट से पता चला

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 19 लोगों की पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में 11 लोगों की मौत ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया यानी छाती पर अत्यधिक दबाव पड़ने से दम घुटने के कारण हुई। वहीं, सात लोगों की मौत पसलियां टूटकर फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचने से हुई। एक अन्य मृतक की जान सिर में गंभीर चोट लगने और मस्तिष्क में आंतरिक रक्तस्राव के कारण गई।

छाती पर दबाव और दम घुटना बना मौत का कारण

पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से 11 के शरीर पर भीड़ के दबाव से सांस लेने में बाधा आने के संकेत मिले। चिकित्सकीय भाषा में इसे ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया कहा जाता है। अत्यधिक भीड़ के बीच छाती पर लगातार दबाव पड़ने से सांस लेने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है, जो जानलेवा साबित होती है।रिपोर्ट में सात अन्य लोगों की मौत का कारण पसलियों में गंभीर चोट बताया गया है। पसलियां टूटने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई। उसके मस्तिष्क में आंतरिक रक्तस्राव और खोपड़ी पर चोट के निशान पाए गए।

मेडिकल कॉलेज और एनआरएस अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 19 लोगों में से 18 शवों का पोस्टमार्टम कोलकाता मेडिकल कॉलेज के पुलिस शवगृह में किया गया, जबकि एक शव का पोस्टमार्टम एनआरएस अस्पताल में हुआ। सभी शवों की जांच के लिए फॉरेंसिक मेडिसिन के पांच विशेषज्ञों की टीम ने प्रक्रिया पूरी की।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in