पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के बरामदे से मिला कॉन्सटेबल का फंदे से लटका शव

घटना की जांच में जुटी पुलिस
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

कोलकाता : अलीपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के बरामदे से एक पुलिसकर्मी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान कॉम्बैट बटालियन की ''सी'' कंपनी के कांस्टेबल विप्लव बर्मन (34) के रूप में हुई है। वह उत्तर दिनाजपुर के रायगंज का रहनेवाला था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक और चिंता का माहौल है। महज दो महीने के भीतर पीटीएस परिसर में किसी पुलिसकर्मी की आत्महत्या की यह दूसरी घटना है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात को बैरक में विप्लव बर्मन का कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद उनके सहकर्मियों ने पीटीएस परिसर में उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ने पीटीएस की एक इमारत की तीसरी मंजिल के कॉरिडोर के एक कोने में देखा कि विप्लव एक हुक से गले में फंदा लगाकर लटके हुए हैं। यह देखते ही उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मंगलवार को मृतक पुलिसकर्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में फांसी के कारण मौत होने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कार्यक्षेत्र में विप्लव को किसी प्रकार की समस्या नहीं थी। हालांकि, पुलिस ने पाया कि उसका पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है। इसके अलावा आर्थिक तंगी के कारण मानसिक अवसाद से ग्रस्त होकर उसने आत्महत्या की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News