'गांधीगिरी' के रास्ते लालबाजार में कांग्रेस का 'सत्याग्रह'

पुलिस में बांटे गुलाब और चॉकलेट
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी समर्थकों पर कथित हमले और पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में लालबाजार अभियान निकाला।

कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हुई रैली को पुलिस ने बेंटिक स्ट्रीट पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने वहीं सभा कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल और चॉकलेट भेंट कर 'गांधीगिरी' का संदेश दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को पार्टी के शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बदल गई, लेकिन पुलिस की कार्यशैली नहीं बदली। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी ने कहा, "कांग्रेस अब मजबूत हो चुकी है और जरूरत पड़ने पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।" उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की। रैली में कांग्रेस नेताओं ने हॉकरों के खिलाफ कार्रवाई और सरकार की कथित बुलडोजर नीति का भी विरोध किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in