मानिकतला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप, प्रचार रोकने के लिए थाने का दुरुपयोग

एनओसी न देने, होर्डिंग और ऑटो प्रचार में बाधा का आरोप; चुनाव आयोग और आरओ से हस्तक्षेप की मांग
मानिकतला सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप, प्रचार रोकने के लिए थाने का दुरुपयोग
Published on

कोलकाता : मानिकतला विधानसभा सीट से Indian National Congress के उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि उनके चुनाव प्रचार को रोकने के लिए स्थानीय थानों का “घुमावदार तरीके से दुरुपयोग” किया जा रहा है।

उम्मीदवार का कहना है कि कभी होर्डिंग लगाने में बाधा डाली जा रही है, तो कभी बिना जानकारी या चर्चा के प्रचार संबंधी आवेदन रद्द कर दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग कारण बताकर ऑटो प्रचार की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress के दबाव में चुनाव आयोग को एनओसी नहीं दी जा रही है, जिससे उनके प्रचार में लगातार अड़चनें आ रही हैं। उम्मीदवार ने उत्तर कोलकाता के रिटर्निंग ऑफिसर से अपील की है कि यदि थाने एनओसी नहीं देते हैं, तो आवेदन को खारिज करने से पहले उसकी निष्पक्ष जांच की जाए।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11 (अतिन घोष का वार्ड) में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कांग्रेस के प्रचार कार्यक्रम को बटतला थाने ने बिना किसी ठोस कारण के रद्द कर दिया। उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि तकनीकी माध्यम से ऑटो प्रचार के आवेदनों को भी विभिन्न बहानों से खारिज किया जा रहा है, जिससे उनके प्रचार पर संकट खड़ा हो गया है। इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने मीडिया, उत्तर कोलकाता के आरओ और चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित करते हुए हस्तक्षेप की मांग की है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in